Posts

Showing posts from September, 2022

गाजियाबाद से लखनऊ गए व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को लखनऊ में किया गिरफ्तार

Image
लखनऊ : प्रस्तावित व्यापारी बचाओ व्यापार बचाओ जनाक्रोश पदयात्रा के लिए गाजियाबाद से निकले व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद से भारी संख्या में व्यापारी नेताओं कार्यकर्ताओं का जत्था गया था प्रस्तावित प्रदर्शन के तहत जैसे ही आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा हाथों में विरोध की तख्ती लेकर निकले वहां पर पहले से ही लगी महिला पुलिस बीएससी सुरक्षाबलों ने रस्सी से बैरिकेडिंग करके पूरे जनसमूह को रोक दिया  कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था पुलिस का कहना था कि विधानसभा का सत्र चल रहा है इसलिए आप के धरने प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं मिलेगी कार्यकर्ताओं के बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस में हल्का फुल्का लाठीचार्ज करते हुए बसों में बैठा कर गिरफ्तार करके ले गए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर इको पार्क में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है  आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे लोकता...

व्यापारियों की आवाज को प्रखरता से उठाते रहेंगे : छवि यादव

Image
ग़ाज़ियाबाद :  आम आदमी पार्टी की व्यापार प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लखनऊ मे २३ सितम्बर को आयोजित होने वाली पद यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव करेंगी। जनपद की व्यापार प्रकोष्ट को अहम जिम्मेदारी मिली है कि यात्रा मे संमिलित होने वाले किसी भी कार्यकर्ता को कोई असुविधा न रहे तथा  व्यापार बचाओ व्यापारी बचाओ पद यात्रा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन हो जाए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने कहा कि व्यापारीयो की पीड़ा और बीजेपी के असहज डॉमिनेटिंग कल्चर के मद्दे नजर व्यापारियों की आवाज आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने ये फैसला लिया है कि वो अपने सभी मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए *व्यापार बचाओ व्यापारी बचाओ* विरोध पद यात्रा करेगी जो लखनऊ मैं होगी । यह यात्रा आम आदमी पार्टी ऑफिस से 1090 चौराहे लखनऊ तक की जाएगी । इस अवसर पर जनपद की प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा कृष्णा जी भोपाल सिंह पुरुषोत्तम कुमार शिल्पी कुमारी सोडी सिंह स...

सीता रसोई का शुभारंभ गाजियाबाद में

Image
                 गाजियाबाद कवि नगर श्री धार्मिक रामलीला समिति कवि नगर द्वारा प्रायोजित एवं परमार्थ समिति द्वारा संचालित सीता रसोई का शुभारंभ श्री ललित जायसवाल अध्यक्ष श्री धार्मिक रामलीला समिति कवि नगर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया  इस अवसर पर ललित जायसवाल ने बताया कि गाजियाबाद के श्री राम भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परमार्थ समिति द्वारा सीता रसोई का शुभारंभ किया गया  जिसमें ₹40 मात्र में भरपेट घर जैसे भोजन की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि यह सब प्रभु श्री राम की अनुकंपा है कि श्री धार्मिक रामलीला समिति कवि नगर के अध्यक्ष ललित जायसवाल की प्रेरणा से यह शुभ अवसर श्री राम भक्तों को भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी रामलीला मंचन के दौरान भूखा घर न जाए वीके अग्रवाल ने यह भी बताया कि ₹40 मात्र में सीजनल सब्जी, दाल, चावल, चार रोटी, मिठाई बिसलरी का 200ml की पानी की बोतल, प्रदान की जाएगी कवि नगर श्री धार्मिक रामलीला समिति के महाम...

pm aur putin

शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन समिट (SCO Summit) उज़्बेकिस्तान के समरकंद में हो रहा है.  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से युद्ध के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौजूद होंगे. यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनिया के कई बड़े देश रूस के खिलाफ हैं लेकिन भारत ने इस मामले को लेकर तटस्थता दिखाई है और हमेशा से कहा है कि इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जा सकता है.   Vo: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष छह महीनों से लगातार जारी है और अब रूसी सेना को कुछ जगहों पर पीछे भी हटना पड़ा है. ऐसे में ये सवाल लाज़मी है कि व्लादिमीर पुतिन पर इसका क्या राजनीतिक असर पड़ेगा?आख़िरकार बीते दो दशक से अधिक वक्त से रूसी संभ्रांत वर्ग के बीच पुतिन की छवि एक विजेता की रही है, मुश्किल से मुश्किल स्थिति से वो खुद को बाहर निकाल सके हैं और अपनी छवि को बरकरार रख सके हैं. रूस और यूक्रेन की लड़ाई भले ही सतही तौर पर दो देशों के बीच की लग रही हो, लेकिन ये बड़े देशों के बीच अहम की लड़ाई है - रूस और अमेरिका, रूस और नेटो देशों की, जिसकी वजह से बड़े देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. ये दोनों पक्षों के मिस-...

लोकतंत्र को लोकतंत्र ही रहने दीजिए

आगामी 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक संसद का मानसून सत्र चलेगा। इस बार का मानसून सत्र कई मायनो में काफी अलहदा और ख़ास होगा। अलहदा और ख़ास इसलिए भी, क्योंकि इन दिनों पूरा देश कई मुश्किलों से गुजर रहा है और सरकार के कामकाज पर कुछ सवाल उठते नज़र आने लगे हैं। लेकिन सरकार के मुताबिक इस मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। विपक्ष इस पर हमलावर होने को तैयार है। हालांकि सरकार का कहना है कि इस मामले में विपक्षी दलों, मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहों फैलाई जा रही हैं। जबकि सभी जानते हैं कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से असाधारण परिस्थितियां पैदा हो गई हैं और संसद के मानसून सत्र से पहले बिना बात के विवाद किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि प्रश्नकाल की जगह निजी व्यवसायों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा और शनिवार और रविवार को सत्र की बैठक होगी। वक्त का यह भी कहना है कि जब सत्र को शनिवार और रविवार को चलाया जा सकता है तो प्रश्नकाल के लिए एक घंटा और बढ़ाया जा सकता है लेकिन सरकार की मंशा प्रश्नकाल पर साफ़ नहीं है। यहां मैं कह सकता हूँ कि जिस तरह से सरकार प्रश्नकाल से बचना चाहती है, उसे जिम्मेदार...

मोदीनगर में भी गणेश चतुर्थी की धूम- सीताराम मोदी

Image
अजय शर्मा  मोदीनगर की बैंक कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर में सुबह शाम सिद्धि विनायक की आरती और पूजा अर्चना की जाती है। मदिर में भक्तों के लिए राजस्थान कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कठपुतली का मंचन और लोकक गीत प्रमुख हैं।  आयोजनकर्ता सीताराम मोदी ने बताया कि यह धार्मिक उत्सव कालोनी वासियों के आर्थिक सहयोग से किया गया है। यहां पर बच्चों के खेल के लिए भी व्यवस्था रखी गई हैं। महिलाओं के लिए भी उचित व्यवस्था रखी गई है।  शिव कुमार कालरा ने बताया कि गणेश चतुर्थी का यह आयोजन पिछले चार साल से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।  कोरोना काल में एक बार इसका आयोजन नहीं किया गया था। कुछ दिनों बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विर्सजन कर दिया जाएगा।  कार्यक्रम में अयोजनकर्ताओं में मुख्यता विवेक गोयल, सुबोध कंसल, पी के शाकाल जादूगर, और हरि कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे। कोलोनी निवसियों में लगभग 100 लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद की जा सकती है। इस कार्यक्रम का सभी ने जमक...