व्यापारियों की आवाज को प्रखरता से उठाते रहेंगे : छवि यादव

ग़ाज़ियाबाद :  आम आदमी पार्टी की व्यापार प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लखनऊ मे २३ सितम्बर को आयोजित होने वाली पद यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव करेंगी। जनपद की व्यापार प्रकोष्ट को अहम जिम्मेदारी मिली है कि यात्रा मे संमिलित होने वाले किसी भी कार्यकर्ता को कोई असुविधा न रहे तथा  व्यापार बचाओ व्यापारी बचाओ पद यात्रा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन हो जाए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने कहा कि व्यापारीयो की पीड़ा और बीजेपी के असहज डॉमिनेटिंग कल्चर के मद्दे नजर व्यापारियों की आवाज आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने ये फैसला लिया है कि वो अपने सभी मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए *व्यापार बचाओ व्यापारी बचाओ* विरोध पद यात्रा करेगी जो लखनऊ मैं होगी ।

यह यात्रा आम आदमी पार्टी ऑफिस से 1090 चौराहे लखनऊ तक की जाएगी । इस अवसर पर जनपद की प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा कृष्णा जी भोपाल सिंह पुरुषोत्तम कुमार शिल्पी कुमारी सोडी सिंह संतोष कुमार फिरोज आलम रोबिन त्यागी संतोष कुमार अमित सिंह सोनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे


Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप