गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा की रणनीतिक बैठक असफल!
इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक कितनी सफल! चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उदासीनता: अभिषेक गर्ग ! कार्यकर्ता चुनाव अभियान के दौरान नाश्ते और चाय पकौड़ी से बचें: धर्मवीर डबास अजय शर्मा आज गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा को चुनाव में विजई बनाने को लेकर एक रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। रणनीतिक बैठक के शुभारंभ में दूसरे नंबर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने पंडाल में उपस्थित समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मुझे यहां पर सभी लोगों में चुनाव को लेकर उदासीनता दिखाई दे रही है यह अच्छी बात नहीं है आप सभी लोगों को पूरी ऊर्जा के साथ एकजुट होते हुए चुनाव में लग जाना चाहिए हमें अपने गठबंधन के प्रत्याशी डाली शर्मा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीत कर लाना चाहिए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डबास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चु...