मोदीनगर में भी गणेश चतुर्थी की धूम- सीताराम मोदी


अजय शर्मा 
मोदीनगर की बैंक कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर में सुबह शाम सिद्धि विनायक की आरती और पूजा अर्चना की जाती है। मदिर में भक्तों के लिए राजस्थान कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कठपुतली का मंचन और लोकक गीत प्रमुख हैं। 
आयोजनकर्ता सीताराम मोदी ने बताया कि यह धार्मिक उत्सव कालोनी वासियों के आर्थिक सहयोग से किया गया है। यहां पर बच्चों के खेल के लिए भी व्यवस्था रखी गई हैं। महिलाओं के लिए भी उचित व्यवस्था रखी गई है। 
शिव कुमार कालरा ने बताया कि गणेश चतुर्थी का यह आयोजन पिछले चार साल से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।  कोरोना काल में एक बार इसका आयोजन नहीं किया गया था। कुछ दिनों बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विर्सजन कर दिया जाएगा। 
कार्यक्रम में अयोजनकर्ताओं में मुख्यता विवेक गोयल, सुबोध कंसल, पी के शाकाल जादूगर, और हरि कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे। कोलोनी निवसियों में लगभग 100 लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद की जा सकती है। इस कार्यक्रम का सभी ने जमकर आनंद उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप