Posts

Showing posts from December, 2021

पंजाबी खत्रियों का चेहरा सपा नेत्री रितु खन्ना की चुनावी दंगल में एंट्री

Image
अजय शर्मा  वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक   उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस, बसपा और सपा अपने पुराने कर्मठ पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ मनाकर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में उतार रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने अभी महिला छात्र सभा की टीम की घोषणा की है वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह पूरे प्रदेश के तुफानी दौरे पर है। अभी कुछ दिन पहले वह गाजियाबाद में थी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में जन विश्वास रथ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में थे।  ठीक इसी दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने गाजियाबाद की पूर्व महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी की घोषणा की। रितु खन्ना के नाम की घोषणा होते ही यूपी के राजनीतिक गलियारे में सक्रियता बढ़ गई। लीलावती कुशवाह ने यूपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की टीम की रणनीति को भेदने के लिए पंजाबी खत्री चेहरे को अपनी टीम में वरीयता दी है। गीता शाक्य ने अपनी टीम में वैश्य, ठाकुर और ब्राहम्ण समाज को प्रमुखता दी थी। वहीं सपा नेत...

उत्तर प्रदेश चुनाव में आप पार्टी कहां है

Image
अजय शर्मा   उत्तर प्रदेश के चुनाव में सियासी रंग अब चटख होता जा रहा है। सभी पार्टियां अपना रंग दिखाने की रणनीति पर काम कर रही हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी सियासी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए 2 जनवरी को लखनउ में पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल एक जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह अपने दिल्ली आवास पर बैठकें चल रही हैं। यूपी के सहप्रभारी विधायक सुरेंन्द्र चैधरी और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे छोटी छोटी संगोष्ठी के जरिए 2 जनवरी की तैयारी कर रहे हैं। एक औपचारिक मुलाकात में विधायक सुरेन्द्र चैधरी ने बताया कि सभी भावी प्रत्याशियों को चुनावी जनसभा को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। गाजियाबाद जिला प्रभारी विवेक सिंह कहते हैं कि ऐसे बहुत से टास्क हैं जो भावी प्रत्याशियों या टिकट की दावेदारी करने वाले को दिए गए हैं जिससे वे अपनी योग्यता साबित कर सकें। यानि कि आम आदमी पार्टी के पास उत्तर प्रदेश में भीड़ जुटाना सबसे बड़ा टास्क है। यही टास्क पार्टी के कार्यकताओं और पदाधिकारियों की अग्नि पर...

यूपी चुनाव के रण में लाल टोपी

Image
अजय शर्मा  वरिष्ठ पत्रकार  समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान सभा चुनाव में नई जान डाल दी है। यह चुनाव अब एक तरफा है। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों ने चुनावी रंग लाल कर दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब सीधे अखिलेश यादव पर हमलावर हो गए हैं। वे अब अपने भाषणों में लाल टोपी का जिक्र कर रहे हैं। इसका मतलब उन्हें अब हर जगह लाल टोपी वाले यानि कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिखाई देने लगे हैं जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। इसे उनका राजनीतिक डर भी कहा जा सकता है। वे और उनके रणनीतिकार कुछ अलग अलग मॉडल की रणनीति लेकर चुनावी यौद्धाओं को मैदान में उतार रहे हैं। जिससे अखिलेश यादव के जनसमर्थन के सैलाब को रोका जा सके या फिर जनसमर्थन को बिखेरा जा सके। यदि यह जनसमर्थन यूपी के अन्य हिस्सों में दिखाई दिया तो उत्तर प्रदेश की सत्ता समाजवादी पार्टी के हाथों में होगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति वोटों के ध्रुवीकरण की होगी। जिससे उसे यूपी की सत्ता में बने रहने का अवसर मिल सके। वह अपना हिन्दुत्व कार्ड चुनावी बिसात पर चलेगी जैसा की बंगाल चुनाव में दे...

हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि

हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि  अजय शर्मा  समाजवादी विचारक, चिंतक, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक    आज भी मेरा मन आक्रोश से भर जाता है। हाथरस की बेटी के साथ गैंग रेप फिर उसकी जीभ काट दी गई। दुपटटे से उसका गला दबाया गया जिससे उसे गंभीर चोंटे आई। सबसे ज्यादा गुस्सा आता है संवेदनहीन पुलिस पर जिसने दस दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी। और तो और पुलिस पीड़िता के शव का दाह संस्कार रात के अंधेरे में करवा दिया।  एक पीड़ित को न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा। गांव में महापंचायत भी हुई। यह पूरा मामला मीडिया में छाया रहा। मैं सोचता हूं कि गरीब, दबे कुचले, बेसहारा, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महादलित, अल्पसंख्यकों, अनूसूचित जाति के लोगों को सम्मान के साथ जीने के और न्याय के लिए एक और क्राति की मशाल जलानी होगी अन्यथा इन्हें नजर नीची और जुबान बंद करके जीना होगा।  तो आइए प्रतिज्ञा करें कि हम इन लोगों के लिए सम्मान की मशाल जलाएंगे।