समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई
आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले किसान आंदोलन के प्रणेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 121 वी जयंती *किसान दिवस* के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय RDC- 4 पर मनाई गई ।फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष एवं वीरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष व समाजवादी साथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी साहब मानते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानो से होकर गुजरता है । चौधरी साहब ने जीवन भर जनता एवंम किसानो के हित व हक की लड़ाई करने का कार्य किया । चौधरी चरण सिंह जी ने देश के किसानों के लिए जमींदारी उन्मूलन व राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक का निर्माण कर किसानों को आर्थिक मजबूती दिलाने का कार्य किया। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट...