ऊर्जा मंत्री ने की अपील पहली मई से बिजली आपूर्ति की स्थिति में काफी हद तक सुधार होगा
प्रदेश में बिजली की मांग पिछले चार वर्षों के उच्चतम स्तर लगभग 22500 मेगावाट पर पहुंची लखनऊ: 29 अप्रैल, 2022 भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग पिछले चार वर्षों के उच्चतम स्तर लगभग 22500 मेगावाट पर पहुंच गयी है। इस समय देश के अन्य राज्यों में भी बिजली की कटौती शुरू हो गयी है। ऐसा अचानक से बढ़ी गर्मी और कुछ अन्य तकनीकी कारणों से हो रहा है। इन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उ0प्र0 पावर कारपोरेशन प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सामान्य रखने और उपभोक्ताओं को अधिकतम विद्युत आपूर्ति देने हेतु युद्धस्तर पर प्रयासरत है। आज केन्द्रीय सेक्टर 332 मेगा0, राज्य सेक्टर (पारीक्षा) से 118 मेगा0 तथा अन्य स्रोतों से 331 मेगा0 विद्युत की उपलब्धता बढ़ गई है।, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि पावर कारपोरेशन मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में तय शिड्यूल के अनुरूप ही सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों को यथा सम्भव कटौती से मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षत्रों में भी अत्यन्त आवश्यकता पड़ने पर ही आपात कटौती की ...