Posts

Showing posts from September, 2024

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नागर जिला अध्यक्ष नियुक्त

Image
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नागर जिला अध्यक्ष नियुक्त  अजय शर्मा  उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान महानगर में दो बड़े फेर बदल करते हुए विजय चौधरी और सोनल नागर को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए डॉली शर्मा को चुनाव लड़ाया।  आज लगभग 3 महीने बाद सोनल नागर के प्रदर्शन और पार्टी के प्रति कर्मठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनल नागर से पहले जिले का दायित्व संगीता त्यागी के पास था।  सोनल नागर गुर्जर समाज का भी चेहरा है।  अब जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करना सोनल नागर की जिम्मेेेदारी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने बातचीत में बताया कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी से उत्साहित है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने बताया है कि सोनल नागर के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनका प्रमोशन किया गया है। मुझे विश्वास है कि वह एक कुशल जिला अध्यक्ष साबित होगी।

सांसद तनुज पुनिया पहुंचे जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय और उपचुनाव की तैयारी का लिया जायेजा

Image
 गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहाहै कि 31 अगस्त को गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक बाराबंकी सांसद तनुज  पूनिया  का चुनाव से संबंधित तैयारी के संदर्भ में गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आगमन हुआ l उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस जनों के साथ एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनीत त्यागी जी ने की l श्री तनुज पूनिया जी ने कहा कि संगठन तथा कांग्रेस जनों से संबंधित जो बातें पर्यवेक्षक के तौर पर मेरे संज्ञान में आई हैं उनसे मैं प्रभारी जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राज जी, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को अवगत कराऊंगा l और चुनाव के लिए वीर सिंह जाटव ,नवीन कुमार पोले, संगीता त्यागी ,आसिफ सैफी, तरुण रावत पांच लोगों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर अपनी दावेदारी पेश की ।  विनीत त्यागी ने कहा कि चुनाव में हम सब लोग जिला कांग्रेस कमेटी है जिले के सभी फ्रंट लोको एक साथ जोड़कर चुन...

गाजियाबाद उप चुनाव में कांग्रेस की कड़ी चुनौती, तनुज पुनिया ने गाजियाबाद मैं डेरा डाला

Image
 इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट होकर लड़ेगा: सांसद तनुज पुनिया   अजय शर्मा  गाजियाबाद में शहर विधानसभा सीट 56 पर उपचुनाव होने हैं इस चुनाव मै भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पटखनी देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अभी कुछ दिन पहले ही संगठन प्रभारी सुबोध शर्मा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी से मिलने आए थे उसके लगभग एक हफ्ते बाद ही उत्तर प्रदेश उप चुनाव पर्यवेक्षक और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया गाजियाबाद उम्मीदवारों के बायोडाटा लेने के लिए महानगर और जिला कार्यालय पहुंचे।  सांसद तनुज पुनिया ने महानगर पार्टी कार्यालय पर महानगर कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की सुझाव सुने और उनको अपनी डायरी में लिखा।  सांसद तनुज पुनिया ने कहा आज मैं यहां पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के चुनाव जीतने को लेकर सुझाव लिखे हैं और उन्हें मैं पार्टी हाई कमान को सौंपुंगा।  मुझे बहुत खुशी है पार्टी के अंदर एक जोश का माहौल है सभी कार्यकर्ता जीत को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं।  लोकसभा चुनाव...