गाजियाबाद से लखनऊ गए व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को लखनऊ में किया गिरफ्तार
लखनऊ : प्रस्तावित व्यापारी बचाओ व्यापार बचाओ जनाक्रोश पदयात्रा के लिए गाजियाबाद से निकले व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद से भारी संख्या में व्यापारी नेताओं कार्यकर्ताओं का जत्था गया था प्रस्तावित प्रदर्शन के तहत जैसे ही आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा हाथों में विरोध की तख्ती लेकर निकले वहां पर पहले से ही लगी महिला पुलिस बीएससी सुरक्षाबलों ने रस्सी से बैरिकेडिंग करके पूरे जनसमूह को रोक दिया
कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था पुलिस का कहना था कि विधानसभा का सत्र चल रहा है इसलिए आप के धरने प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं मिलेगी कार्यकर्ताओं के बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस में हल्का फुल्का लाठीचार्ज करते हुए बसों में बैठा कर गिरफ्तार करके ले गए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर इको पार्क में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन के लिए निकले थे तेज वर्षा आदि कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं रोक पाई लेकिन पुलिस ने पुलिसिया रौब गालिब करते हुए कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पंकज शर्मा ने कहा कि हम कानून संविधान में आस्था रखने वाले व्यक्ति हैं लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत व्यापारियों के मुद्दों को उठाते रहेंगे सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते रहेंगे इस अवसर पर प्रदेश के कई जिलों से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदर्शन में सम्मिलित हुए इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह कृष्णा चौधरी शिल्पी सचान अमित शर्मा सोढ़ी सिंह नरेश गिरी भोपाल सिंह मनु शर्मा, संजय त्यागी, रोबिंन त्यागी, अमित सिंह, तुषार् शर्मा, सोनू आनंद, आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment