Posts

Showing posts from November, 2023

लारेब हाशमी द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को धमकी देने से त्यागी समाज मे बेचैनी

Image
लारेब हाशमी द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को धमकी देने से त्यागी समाज मे बेचैनी आई एस आई एस के जिहादियों के कबूलनामे और प्रयागराज के कातिल लारेब हाशमी द्वारा शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को धमकी देने से त्यागी समाज मे बेचैनी और आक्रोश व्याप्त हो गया है।   आज त्यागी समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध लोगो की एक आपात बैठक राजनगर एक्सटेंशन के डेलिशियस रेस्टोरेंट में हुई जहाँ शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की हत्या के लगातार हो रहे प्रयासों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनदेखा करने पर भीषण आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, जिस हिंदुत्व की लहर पर सवार होकर वर्तमान सत्ताधीश सत्ता के शिखर पर पहुँचे हैं, उस लहर को लाने में भी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की उल्लेखनीय भूमिका है। बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्ष...