राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार
जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता साहिबाबाद विधानसभाध्यक्ष प्रवीण भाटी के द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल में हो रहे जिला के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिला संगठन विस्तार के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को रॉयल आर्चिड बैंकेट में आयोजित की गयी जिसमे अधिवक्ता के के मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष (विधि सलाहकार)और प्रतीक माथुर को साहिबाबाद विधानसभा में महामंत्री, निशा चौहान को विधानसभा महिला कोर्डिनेटर , सोशल मीडिया संयोजक वैभव सक्सेना को मनोनीत किया गया और इनसे राष्ट्रीय व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए नई दिशा देने तथा व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का आग्रह किया । राष्ट्रिय व्यापर मंडल का उद्देश्य सरकारों, प्रशासन, व्यापारियो संगठनों के बीच भागीदारी और संवाद को बढ़ावा देना है ताकि व्यापरियों को आ रही समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके । इस तर्ज पर स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रिय व्यापार मंडल का विस्तार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बजट को ऐतिहासिक बताया और बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना एवं वित्त...