Posts

Showing posts from December, 2022

निशुल्क कानूनी सलाह देगा राष्ट्रीय लोकाधिकार संघ

Image
राष्ट्रीय लोकाधिकार संघ द्वारा लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाएगी नोएडा सेक्टर 104 स्थित राष्ट्रीय लोक अधिकार संघ के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, इस मौके पर एडवोकेट रणपाल अवाना ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय लोक अधिकार संघ के द्वारा निशुल्क कानूनी जागरूकता शिविर जगह-जगह आयोजित किए जाएंगे जिसके माध्यम से लोगों को निशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी और उनके अधिकारों से उनको अवगत कराया जाएगा, प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने बताया की जल्द ही संगठन के द्वारा आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा इस मौक़े पर अति आदरणीय आदित्य खन्ना जी ने एडवोकेट रणपाल अवाना को शाल औढ़कर सम्मानित किया।  आज के बैठक में मौजूद मुख्य लोगों में दिनेश सक्सेना एडवोकेट,आदित्य खन्ना जी, सुजीत केसरी जी, योगेश कुमार तिवारी जी एडवोकेट ,विक्रम शेट्टी, , अविनाश सिंह,  मनीष गुप्ता , मनवीर भाटी एडवोकेट , मोहित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने चोरी की घटनाओं को लेकर एक बैठक की

Image
राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की बैठक पंडित राकेश शर्मा की अध्यक्षता तथा बालकिशन गुप्ता के संचालन में केजी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर दिनांक 22 दिसंबर 2022 दिन बृहस्पतिवार को अपरांत 4:00 बजे संपन्न हुई बैठक में वर्तमान में सर्दी बढ़ने पर  कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद दुकानों में लगातार चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता प्रकट की गयी तथा पुलिस प्रशासन से बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की गई बाजारों में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत करने की अपील की गई .  राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ईसाई नववर्ष अत्यंत सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया  इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा बालकिशन गुप्ता डॉ ओपी अग्रवाल संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय तरूणिमा श्रीवास्तव अनिल जुल्का अभय सिंह शेखावत तपेन्द्र आशीष गुप्ता  आदि उपस्थित थे