गाज़ियाबाद नगर निगम के लिऐ जानकी जगत बिष्ट आम आदमी पार्टी की तरफ से महापौर पद प्रत्याशी घोषित
गाज़ियाबाद नगर निगम के लिऐ जानकी जगत बिष्ट आम आदमी पार्टी की तरफ से महापौर पद प्रत्याशी घोषित *आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से जुड़ रहे हैं अच्छे लोग इस लिए पूरी शिद्दत के साथ निकाय चुनाव मे विजय सुनिश्चित करेगी आप : नितिन त्यागी* *स्थानीय निकायों के साथ नगर निगम में परचम लहराएगी आप : डॉ सचिन शर्मा*. गाजियाबाद . आम आदमी पार्टी जिला गाजियाबाद की एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शहर के उडुपी कृष्णा रेस्तरां में किया गया l जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी, निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम *हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ* करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी l प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत बिष्ट को जिला प्रभारी पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने पार्टी का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा उनकी पत्नी जानकी देवी जगत बिष्ठ को आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया l वही लोनी च...