Posts

Showing posts from July, 2024

बहरेपन में स्टेम सेल के Dr BP TYAGI के अनुभव के लिए इंतजार कर रहा है गाजियाबाद

Image
अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गाजियाबाद के प्रतिष्ठित डॉक्टर बीपी त्यागी अपने लंदन के दौरे पर हैं यहां पर वह बधिरता में स्टेम सेल के उपयोग की ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने अपने इस प्रशिक्षण यात्रा और वर्कशॉप के कुछ तस्वीरें मीडिया के साथ साझा की है जो यह बताने के लिए काफी है की डॉक्टर बी पी त्यागी अपने देश के नागरिकों का स्टेम सेल से बहरेपन का इलाज करने के लिए कितने उत्साहित हैं।  आज पूरे गाजियाबाद में एक ही बात की चर्चा हो रही है कीचिकित्सा के क्षेत्र में स्टेम सेल कितना उपयोगी हो सकता है और आखिरकार यह होता क्या है।  स्टेम सैल क्या हैं? स्टेम सेल, अविभेदित कोशिकाएँ होती हैं जिनमें रक्त, तंत्रिका, मांसपेशियों, हृदय, ग्रंथियों और त्वचा कोशिकाओं सहित शरीर की 200 प्रकार की कोशिकाओं में से एक बनने की क्षमता होती है। कुछ स्टेम सैल को शरीर की किसी भी प्रकार की कोशिका बनने के लिए ट्रिगर किया जा सकता है। अन्य कोशिकाएँ पहले से ही आंशिक रूप से विभेदित होती हैं और केवल कुछ प्रकार की ही तंत्रिका कोशिका बन सकती हैं। स्टेम कोशिकाएँ विभाजित होती हैं त...