राम नाम पर श्रीकांत त्यागी से हुई चर्चा डॉक्टर बीपी त्यागी की
गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर और समाजसेवी डॉ बी पी त्यागी ने सोमवार 23 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया उनकी श्रीकांत त्यागी से एक बहुत ही लंबी चर्चा राम के नाम पर हुई है। इस चर्चा में राम के नाम को लेकर सभी बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श हुआ। इस विचार विमर्श में यह बात निकाल कर आई कि आख़िर कौन बांध रहा है सबकी आँखों पर राम नाम की पट्टी । आपको बताते चलें श्रीकान्त त्यागी (प्रेसिडेंट राष्टवादी जनता दल ) से ABES Eng कॉलेज के प्रकरण पर डॉ बी पी त्यागी की गहन चर्चा हुई । डॉ बी पी त्यागी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि ABES eng कॉलेज ग़ाज़ियाबाद के मामले में जिन प्रोफ़ेसर्स को सस्पेंड किया गया है अगर उनकी बहाली नहीं हुई तो समाज का बड़ा हिस्सा आंदोलन करेगा और ABES के डायरेक्टर उसको सम्भाल नहीं पायेंगे । देश के हर कॉलेज में हर धर्म के छात्र होते है कोई एक धर्म की जय लगवाकर उनके अधिकारों का हनन नहीं कर सकते । छात्रों में हिंदू,मुस्लिम,सिख,इशाई,जैन,बोध सभी धर्मों के छात्र हो सकते है । समाज के एक बड़े तबके जिसमे 3667 संस्था है व 6000 माननीय सदस्य...