लोनी पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित गिरफ्तार किया
स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड के दौरान एक वांछित चोर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद । दिनांक 08.01.2023 को स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा गढ़ी कटैया से अंसार विहार की और जाने वाले सर्विस रोड के पास नगरपालिका मार्ग पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो वह व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल को पीछे मोड़ कर तेज गति से मुड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते बदमाश की घेराबन्दी की गयी। बदमाश द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया व मौके पर बदमाश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम डब्बू पुत्र गंगाधर निवासी गलीं नं 15 शिव विहार थाना करावल नगर दिल्ली बताया गया है। अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों से टायर, बैट्री, म्यूजिक सिस्टम आदि चोरी करता है ओर थाना लोनी से चोरी में वा...