Posts

Showing posts from August, 2022

महंगाई पर कांग्रेस महारैली में शामिल होंगे लाखों आम लोग - प्रदीप नरवाल

Image
● *बैठक में सैकड़ो लोग सामिल हुए।* ● *महगाई पर हल्ला बोल महारैली को लेकर कांग्रेसियो में उत्साह* ● *लोनी विधानसभा से गाज़ियाबाद के वरिष्ठ नेता रहे मुखिया औलाद अली के पुत्र मज़हर अली मुखिया ने अपने दर्जनों साथियो के साथ कांग्रेस का दामन थामा*  आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ने श्री प्रदीप नरवाल जी ने सबोधित किया ।  उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा जी , उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जी,  उत्तर प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी कामेश रतन जी ,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव  नसीम खान , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कंसल जी और जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ जी भी शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय श्...

एम एम एच कॉलेज में नए सत्र में कई बदलाव संभव

Image
गाजियाबाद। एम एम एच कॉलेज में एल एल बी की सीटों में वृद्धि की संभावना बनती दिख रही है। आज एम एम एच कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो पीयूष चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव बार काउंसिल को भेजा जा रहा है, उम्मीद है कि इस पर सकारात्मक उत्तर मिलेगा।  इसके अलावा डॉ पीयूष चौहान ने बताया कि इस नए सत्र से नयी शिक्षा नीति के अनुसार स्किल डेवलपमेंट विषयों के साथ फीस में मामूली वृद्धि की गई है। नए सत्र से स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु यूनीफार्म अनिवार्य होगी। यूनीफार्म में स्काई ब्लू शर्ट, स्टील ग्रे पैंट तथा स्काई ब्लू कुर्ता, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा जबकि विधि संकाय में सफेद शर्ट, काला पैंट तथा सफेद सलवार सूट काला दुपट्टा का निर्धारण किया गया है।  एम एम एच कालेज द्वारा विश्वविद्यालय में बी काॅम आनर्स और पुस्तकालय विज्ञान के नए विषयों की संस्तुति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही इस पर विश्वविद्यालय संस्तुति दे सकता है। डॉ पीयूष चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में नैक का निरीक्षण प्रस्तावित है और इस बार महाविद्यालय अप...

आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने पंकज शर्मा

Image
प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से की घोषणा ग़ाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद संजय सिंह व शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा चल रही संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत पटेल नगर द्वितीय निवासी पंकज शर्मा को आम आदमी पार्टी व्यापार सभा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंकज शर्मा के मनोनयन की घोषणा आम आदमी पार्टी प्रकोष्ठ की  प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि   यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी की है। पंकज शर्मा पूर्व में राजस्थान आम आदमी पार्टी के समन्वयक रह चुके हैं । इससे पूर्व पंजाब के पहले चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक के रुप में चुनाव प्रचार प्रसार में कार्य कर चुके हैं ।ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में करोना काल में स्थानीय नागरिकों की काफी मदद के रूप में पंकज शर्मा का नाम आया था। विगत कई वर्षों से जलभराव से जूझ रहे पटेल नगर निवासी अत्यंत त्रस्त थे। स्थानीय जन समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम पर धरना प्रदर्शन कर मंडलायुक्त, नगर आयुक्त को ज्ञाप...