गाजियाबाद उप चुनाव में कांग्रेस की कड़ी चुनौती, तनुज पुनिया ने गाजियाबाद मैं डेरा डाला
इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट होकर लड़ेगा: सांसद तनुज पुनिया
अजय शर्मा
गाजियाबाद में शहर विधानसभा सीट 56 पर उपचुनाव होने हैं इस चुनाव मै भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पटखनी देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अभी कुछ दिन पहले ही संगठन प्रभारी सुबोध शर्मा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी से मिलने आए थे उसके लगभग एक हफ्ते बाद ही उत्तर प्रदेश उप चुनाव पर्यवेक्षक और बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया गाजियाबाद उम्मीदवारों के बायोडाटा लेने के लिए महानगर और जिला कार्यालय पहुंचे।
सांसद तनुज पुनिया ने महानगर पार्टी कार्यालय पर महानगर कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की सुझाव सुने और उनको अपनी डायरी में लिखा।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा आज मैं यहां पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के चुनाव जीतने को लेकर सुझाव लिखे हैं और उन्हें मैं पार्टी हाई कमान को सौंपुंगा। मुझे बहुत खुशी है पार्टी के अंदर एक जोश का माहौल है सभी कार्यकर्ता जीत को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी इस वक्त सबसे ज्यादा डरी और सहमी हुई है।
कांग्रेस की प्रति गाजियाबाद की जनता का भरोसा है और इसी भरोसे पर हम उसे विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि हमारी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डोली शर्मा ने लोकसभा चुनाव में जितने मत हासिल किए हैं वह यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता फिर से वापस गाजियाबाद में कायम हो रही है लोगों के बीच में भरोसा बढ़ रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी की खराब कानून व्यवस्था और उसकी गलत नीतियों से अंदर ही अंदर सुलग रहे हैं और जिसका असर उपचुनाव में देखने के लिए मिलेगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा इस वक्त गाजियाबाद के अंदर भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत ही कमजोर है, जिसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उपचुनाव के लिए यहां आकर बैठक करना और अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास करना है इसलिए कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है कि गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हम जीतने जा रहे हैं।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा में महानगर कांग्रेस कमेटी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस उप चुनाव को भारी बहुमत से जीतेगी, हमने लोकसभा चुनाव में भी दिखा दिया। कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बड़ी है भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में गाजियाबाद सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की अन्य 9 सीटों पर भी हार का सामना करेगी।
मैं पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं गाजियाबाद में जीत का सिलसिला इस उपचुनाव से शुरू हो जाएगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्य भूमिका में होगी।
खोड़ा के अंदर पानी की समस्या पिछले एक दशक से थी जिसे हमने हल कर दिया है और आज वहां पर पानी आ रहा है यह हमारे संघर्ष और भरोसे के कारण ही है।
मैं गाजियाबाद की जनता का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि वह हमें प्यार दे रहे हैं और हमें वापस लाने के लिए मतदान कर रहे है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनम नगर ने अपने विचार रखते हुए कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ महिलाओं का भरोसा बढ़ रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो वायदे कर रही है वह भारतीय जनता पार्टी की तरह महज छलावा नहीं है। आज भारतीय जनता पार्टी कानून व्यवस्था और नारी शक्ति को सम्मान देने के मामले में एक झूठी पार्टी के रूप में लोगों के बीच स्थापित हो चुकी है और इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है कांग्रेस का महिला वाटर फिर से कांग्रेस पार्टी की तरफ आ चुका है इसका सबूत आपको शहर विधानसभा के उपचुनाव में देखने के लिए मिलेगा।
आज शनिवार की इस बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक तनुज पुनिया को अपना बायोडाटा देने वालों में मुख्यतः तरुण रावत, विक्रांत चौधरी रहे। इस अवसर पर तनुज पुनिया ने कहा जो कार्यकर्ता कल अपना बायोडाटा मुझे देना चाहे वह सर्किट हाउस गाजियाबाद में दे सकते हैं।
शनिवार को चली इस मैराथन बैठक में कांग्रेस महानगर कमेटी के समस्त पदाधिकारी के साथ-साथ सभी फ्रंटल के अध्यक्ष यहां मौजूद रहे और सभी ने चुनाव को लेकर अपने-अपने सुझाव पेश किया
दिन रविवार
दोपहर 12:00 बजे से ही सर्किट हाउस गाजियाबाद में सांसद तनुज पुनिया से कांग्रेसियों के मिलने का डाटा लगा शुरू हो गया जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे और कुछ लोगों ने अपना चुनाव लड़ने के लिए बायोडाटा सौंपा जिसमें मुख्यतः सबसे बड़ा नाम पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान का है।
Comments
Post a Comment