बलात्कारियों के खिलाफ कड़ा कानून लाए केंद्र सरकार: डॉ बी पी त्यागी
गाजियाबाद में 19 अगस्त को कोलकाता में डॉक्टर (कलकत्ता) ,सिस्टर (उत्रखण्ड)व बिहार में रेप व हत्या के लिए एक कैंडल मार्च सम्राट सागर चौक से विजयनगर थाना चौक तक निकाला गया। उसमें सर्व समाज के लोगों भाइयों बहनों व नौजवान साथियों एवं डॉक्टर बृजपाल सिंह त्यागी ने कैंडल मार्च में भाग लिया। सभी लोगों ने एक सुर में आवाहन किया। जितने भी आज देश में बहन बेटियों के साथ रेप और हत्या हो रही हैं केंद्र सरकार इस पर जल्द ही सख्त कानून लेकर आए और सभी मुख्य आरोपियों को फांसी की सजा हो। सभी सामाजिक लोगों ने बेटियों के दर्द को समझते हुए यह आवाहन किया है। बेटियों के माता-पिता को 60 साल तक सैलरी दी जाए और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए व अस्पतालों को प्रोटक्शन एक्ट के दायरे में रखा जाए।
Comments
Post a Comment