वह लड़की सबसे न्यारी थी

""हास्य व्यंग्य"
-----------
"वो लड़की सबसे न्यारी थी"
******************
वो लड़की सबसे न्यारी थी, 
पड़ोंसन जो  हमारी थी,
तीन पहलवानों  की बहन 
सबकी बड़ी दुलारी थी,
नाम से हरप्यारी थी,
चढी जवानी की खुमारी थी, 
प्यार बहुत में करता था,
दिल ही दिल मे मरता था,
पहलवानो से डरता था,
देखकर मुझे वो शर्माती थी,
इशारों में ही बतियाती थी,
दिल पर मेरे बन आती थी,
शादी हो जाए जिंदगी बन जाये,
हर रोज दिवाली सी मन जाए, 
एक दिन थोड़ी हिम्मत करके, 
दिल  में आहे भर भर के,
अपने दिल की बात बता दी,
शादी की अर्जी लगा दी, 
पहले वो थोड़ी घबराई,
फिर वो थोडी शरमाई,
बोली इतनी भी क्या जल्दी है
लग ही जायेगी हल्दी है,
पहले नौकरी पर लग जाओ 
जो गुज़ारा मेरा कर पाओ,
बात उसकी मान ली, 
कुछ करने की ठान ली,
फैक्ट्री में नौकरी कर ली,
ओवर टाइम कर कर के,
तनखा अपनी दूनी कर ली,
तनखा अपनी जेब में रख,
फिर मिलने की इच्छा भर ली 
मिली भादो के मेले में,
मिला मौका अकेले में,
थोड़ा थोड़ा डर डर के, 
उसका हाथ पकड़कर के,
तनखा उसके हाथ मे रख दी,
फिर शादी की इच्छा कर दी,
तनखा उसनें वापिस कर दी,
रुआँसी सी होकर बोली,
अपने दिल की गांठें खोली 
प्यार तुम्हें मैं भी करती हूँ, 
पर भाईयो से डरती- हूँ,
कहीं पड़ ना जाओ झमेले में, 
वो भी साथ हैं मेले में,
पहले मैं थोड़ा घबराया,
फिर मर्दानगी ने ललकारा, 
हाथ पकड़ कर पूछकारा,
चल कहीं भाग चले,
इस दुनिया मे आग लगे,
नई दुनिया बसाएंगे
प्यार की पींग बढ़ाएंगे,
तभी पीछे लगा एक झटका,
किसी ने मुझे उठाकर पटका,
वो बिना गिने ही मार रहे थे,
प्यार की खुमारी उतार रहे थे,
वो बोली, 
भैया मर जायेगा,
खून का इल्जाम,
तुम पर लग जायेगा,
वो कहाँ मान रहे थे,
क्यों पकड़ा हाथ बहन का,
पटक पटक कर जान रहे थे,
मैं हो गया बेहोश,
अस्पताल में आया होश,
एक टांग ऊपर बंधी,
एक पडी नीचे की ओर,
आँखों के आगे अंधेरा था, 
सामने उसका ही चेहरा था, 
हरप्यारी उस दिन तु ना हँसती,
ना जान मुसीबत में फंसती,
क्यों किया था मेंने प्यार,
हे प्रभु बक्श दो जान,
पकडूँ अपने दोनों कान,
पड़ा पड़ा पछता रहा हूँ,
शिवपुराण गा रहा हूँ, 
कहाँ कहाँ से दर्द उठ रहा, 
डॉक्टरों को बता रहा  हूँ,
डॉक्टरों को  बता  रहा हूँ।...🤣😄
 नरेंद्र राठी 
(कवि गाजियाबादी)

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप