राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद महानगर ने घर-घर भगवा अभियान की शुरुआत की
आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम के द्वारा चैत्र नवरात्र 22 मार्च 2023 को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के उपलक्ष में महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी जी व इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शीर्ष पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में घर घर भगवा (हिंदुत्व राम राज्य का प्रतीक) अभियान शुरू किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विक्रम संवत 2080 (22 मार्च )को बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया इस अभियान के तहत इंदिरापुरम टीम द्वारा इंदिरापुरम में 10,000 भगवा झंडे सभी व्यापारी भाइयों को वितरित किए जाएंगे औ,र उनसे आग्रह भी किया गया कि इस हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 मैं अपने घर पर भगवा झंडा लगाए व रामायण पाठ और मां दुर्गा की स्तुति का आयोजन करें ||
इस आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री शिव योगी आदित्यनाथ जी के रामराज्य के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यापारियों ने संकल्प भी लिया ||
इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष विनोद त्यागी इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया उपाध्यक्ष सचिन त्यागी महामंत्री संजय गर्ग कोषाध्यक्ष नरेश अरोड़ा मंत्री हरिशंकर मदान प्लाइवुड मार्केट से मोहित त्यागी रॉयल टावर मार्केट के अध्यक्ष संजय त्यागी नवीन त्यागी सत्यदेव शर्मा इंद्रजीत सिंह अमरपाली रॉयल मार्केट से हरेंद्र सिंह हितेश राजवंशी आदि उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment