अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रीता देओल ने महिलाओ को बधाई देते हुए योगी सरकार को दिया धन्यवाद
रीता देओल एक सामाजिक कार्यकर्ता है ।जो वर्षो से महिलाओ और लड़कियों के सशक्तिकरण का कार्य समाज में कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ।आज कोई ऐसा क्षेत्र नही है जहा महिलाओ ने अपना लोहा न मनवाया हो फिर वो चाहे घर सम्हालना हो या देश सम्हालना।इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमुर, और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन है। महिलाएं अब नौकरी से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।अब तो देश की सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओ ने उठा लिया है।
रीता देओल ने कहा माना पुरुषो के योगदान को कभी भी नकार नहीं सकते लेकिन घर के साथ अन्य जिम्मेदारी में भी भाग लेने की क्षमता ईश्वर ने सिर्फ महिलाओ को दी है।जिसका उनको फक्र है। उन्होंने सभी महिलाओ को बधाई देते हुए कहा को जो महिलाओ आज अलग अलग क्षेत्र में कार्य कर रही है उनकी जिम्मेदारी है कि वो अपने आस पास की महिलाओ को भी प्रेरित करे ताकि ये देश एक सशक्त देश के रूप में ऐसे ही आगे बढ़ता रहे। महिलाओ की भूमिका सदैव एहम रहती है। और अंत में उन्होंने कहा कि जहा ये देश महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है वही उनको महिलाओ के साथ बढ़ते हुए अपराधो के लिए अफसोस भी होता है।हालाकि उन्होंने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि योगी जी की सरकार में महिलाएं आज पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है। पर फिर भी वो एक ऐसे देश की चाह रखती है जहा पर हर महिला अपनी सुरक्षा के लिए खुद सक्षम हो और इसके लिए वो आगे भविष्य में कार्य भी करेंगी।
Comments
Post a Comment