कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नागर जिला अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नागर जिला अध्यक्ष नियुक्त 
अजय शर्मा 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान महानगर में दो बड़े फेर बदल करते हुए विजय चौधरी और सोनल नागर को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए डॉली शर्मा को चुनाव लड़ाया। 
आज लगभग 3 महीने बाद सोनल नागर के प्रदर्शन और पार्टी के प्रति कर्मठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनल नागर से पहले जिले का दायित्व संगीता त्यागी के पास था। 

सोनल नागर गुर्जर समाज का भी चेहरा है।  अब जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करना सोनल नागर की जिम्मेेेदारी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने बातचीत में बताया कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी से उत्साहित है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने बताया है कि सोनल नागर के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनका प्रमोशन किया गया है। मुझे विश्वास है कि वह एक कुशल जिला अध्यक्ष साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप