आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप
आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे देश में ट्रेनिंग डॉक्टर की हत्या और बलात्कार को लेकर डॉक्टरस का प्रदर्शन चल रहा है। बट दोपहर 17 अगस्त को गाजियाबाद कि आईएमए की शाखा ने विरोध स्वरूप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग की। आईएमए ने कहा डॉक्टर की जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है और सभी डॉक्टर मरीज का इलाज करते हुए डरे हुए रहते हैं।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी डॉक्टर अपने विचार रख रहे थे लेकिन उसे वक्त डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर सनसनी फैल गई जब गाजियाबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर बीपी त्यागी ने आईएमए प्रेस कांफ्रेंस के स्थल से ही गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को फोन लगा दिया।
दो बीपी त्यागी ने कमिश्नर के नंबर पर बातचीत का पूरा लाइव डेमो प्रेस को दिखाया की किस तरह गाजियाबाद कमिश्नर सरकारी नंबर पर आने वाले फोन कॉल्स का जवाब दे रहे हैं।
डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि वह पिछले चार दिन से लगातार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को फोन कर रहे हैं लेकिन उनका पीआरओ फोन उठाता है और कहता है कि साहेब बिजी है।
डॉक्टर त्यागी ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद कमिश्नरेट से जिला बदर किए गए सत्येंद्र त्यागी से जान से मारने की धमकियां मिली इस व्यक्ति ने उन्हें उनकी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी इसकी पूरी जानकारी उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज के साथ गाजियाबाद पुलिस को दी लेकिन जिला बदर शहर में ऐसे ही घूमता हुआ पाया गया और जिला बदर से संबंधित राजनगर की पुलिस चौकी ने उसके नाम के आगे से जिला बदर शब्द को ही हटा दिया।
डॉक्टर त्यागी कहते हैं ऐसे में आप समझ सकते हैं कि डॉक्टर की जिंदगी कितनी सुरक्षित है और हम पुलिस से क्या उम्मीद कर सकते हैं।
इस लाइव डेमो और पत्रकारों से बातचीत के बाद डॉक्टर बी पी त्यागी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर और न्यूज़ चैनल पर वायरल हो रहा है इस लाइव डेमो ने बहुत सारे सवाल गाजियाबाद में डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर भी खड़े कर दिए हैं।
Comments
Post a Comment