डॉ बीपी त्यागी के राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल छोड़ने का सनसनी खेज खुलासा
Sub heading:
श्रीकांत त्यागी ने नहीं बांटी थी 19 जिला अध्यक्ष को सफारी कार
छल
पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों को कार दिए जाने की बात भी निकली झूठी
19 जिला अध्यक्षों को कार देने की हुई थी घोषणा
केवल 3 जिला अध्यक्षों को मिली कार वो भी पुरानी
पार्टी में अभी तक भी नहीं है19 जिलाध्यक्ष
गाजियाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के साथ अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीपी त्यागी का अनुभव बिलकुल भी उनके सिद्धांतों पर खरा नहीं उतरा है। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से अपना इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद लगातार वह वजह भी सामने आ रही हैं, जिनके चलते डॉ बीपी त्यागी का मोह भंग हुआ।
इसी क्रम में डॉ बीपी त्यागी ने एक और खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों पार्टी द्वारा हर जिला अध्यक्ष को कार दिए जाने का को दावा किया गया था, वह झूठा था। बता दें कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपने 19 जिलाध्यक्षों को एसयूवी देने की घोषणा की थी।
डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी की पार्टी ने जो 19 कारो के वितरण को लेकर जो हमारे समाज को भ्रमित किया। वह भी झूठा निकला ।
मुझसे सिर्फ़ 3 कारों की चाबिया दिलवाई गई जो की पुरानी थी । वह मेरठ,सहारनपुर व मुज़फ़्फ़रनगर के अध्यक्ष थे। जब अख़बार की खबर के बाद मैंने पूछा कि बाक़ी 16 गाड़िया कहां है तो उन्हे बताया गया कि उनके जॉइन करने से पहले ही वह कारें बांट दी है । लेकिन कुछ समय बाद मालूम पड़ा कि 19 तो पार्टी में ज़िला अध्यक्ष ही नहीं है और आज तक भी नहीं बन पाये हैं। इन्हीं सब धांधली की वजह से उनका पार्टी से मोहभंग हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
Comments
Post a Comment