श्रीकांत त्यागी पर 30 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया पूर्व प्रदेश महासचिव डॉक्टर बीपी त्यागी ने
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में इस वक्त एक भूचाल सा आया हुआ है त्यागी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर एक पार्टी शुरू हुई थी राष्ट्रवादी नव निर्माण दल। इसको शुरू किया था भाजपा से निष्कासित और नोएडा की सोसायटी विवाद प्रकरण में कुख्यात श्रीकांत त्यागी ने।
इस पार्टी के ज्यादातर जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी त्यागी समाज के हैं लेकिन आज यह पार्टी आपसी फूट और अंतरकलह का शिकार है।
पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ बी पी त्यागी ने पार्टी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए समसनी फैला दी इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी की बांछे खिल गई।
इसके कुछ दिनों बाद ही डॉक्टर बी पी त्यागी ने श्रीकांत त्यागी के ऊपर पार्टी को कर्ज के रूप में दिए गए पैसे न लौटने का आरोप लगाते हुए 30 लख रुपए का कर्जदार श्रीकांत त्यागी को ठहरा दिया। उन्होंने कहा की श्रीकांत त्यागी की नियत खराब है वह मेरे बकाया 30 लाख रुपए नहीं लौटना चाहता उसको वह हड़पना चाहता है जिसको लेकर किसी पार्टी फिल्म की थर्ड क्लास कहानी सुना रहा है।
डॉ बी पी त्यागी ने कहा कि मैं त्यागी समाज के कल्याण के लिए और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए पार्टी से जुड़ा था लेकिन श्रीकांत त्यागी ने अपने ही समाज के व्यक्ति को ठग लिया है जो त्यागी समाज का ना हुआ वह अन्य समाज का क्या होगा।
जब श्रीकांत त्यागी अपने ही समाज के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ बी पी त्यागी को तक सकता है तो वह किसी को भी ठग सकता है इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं की श्रीकांत त्यागी से सावधान रहे और इसकी मीठी-मीठी बातों में ना आए।
डॉ बी पी त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है यदि श्रीकांत त्यागी मेरे पैसे नहीं लौटते हैं तो मैं कानूनी कार्यवाही करूंगा।
हमने अधिक जानकारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी को फोन मिलाया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
इस प्रेस कांफ्रेंस के ऊपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी को फोन किया लेकिन उनके पीए ने फोन उठा कर कहा कि नेताजी व्यस्त है बात नहीं हो सकती मैं उनको आपका संदेश दे दूंगा लेकिन देर शाम तक कोई भी फोन नहीं आया।
प्रदेश महासचिव द्वारा लगाए गए यह संगीन आरोप राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और श्रीकांत त्यागी पर नोएडा की निवासी महिला के साथ हुए अभद्र व्यवहार की खबरों को फिर से जिंदा कर रहे हैं।
डॉ बी पी त्यागी ने किसी अन्य दल की सदस्यता को लेकर एक सिरे से खारिज कर दिया है उन्होंने यहां तक कहा कि वह उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे उनका उद्देश्य अब सिर्फ समाज सेवा है वह अपने अस्पताल पर ध्यान केंद्रित करेंगे और समाज सेवा करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment