सपा नेता बृजपाल तेवतिया ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा


अजय शर्मा 
गाजियाबाद मैं शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ने अपने परिवार को बढ़ाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली सदस्यता ग्रहण करते वक्त पार्टी की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी वहां मौजूद थी। 
बृजपाल तेवतिया को फूल माला पहनकर पार्टी की सदस्यता दी गई। 
राष्ट्रीय लोकदल की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बृजपाल तेवतिया ने कहा कि उनका समाजवादी पार्टी में मन नहीं लग रहा था बहुत ज्यादा घुटन महसूस हो रही थी और वह समाजवादी पार्टी की कार्यशैली और नीतियों से संतुष्ट नहीं थे इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल जैसी राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 
बृजपाल तेवतिया ने चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा यह पार्टी तय करेगी यदि पार्टी का आदेश होगा तो चुनाव लड़ा जाएगा। 

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेखा चौधरी ने बताया लगभग 20 लोगों ने पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप