गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा की रणनीतिक बैठक असफल!

इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक कितनी सफल! 

चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उदासीनता: अभिषेक गर्ग ! 

कार्यकर्ता चुनाव अभियान के दौरान नाश्ते और चाय पकौड़ी से बचें:  धर्मवीर डबास 

अजय शर्मा 

आज गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा को चुनाव में विजई बनाने को लेकर एक रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। 
रणनीतिक बैठक के शुभारंभ में दूसरे नंबर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने पंडाल में उपस्थित समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मुझे यहां पर सभी लोगों में चुनाव को लेकर उदासीनता दिखाई दे रही है यह अच्छी बात नहीं है आप सभी लोगों को पूरी ऊर्जा के साथ एकजुट होते हुए चुनाव में लग जाना चाहिए हमें अपने गठबंधन के प्रत्याशी डाली शर्मा को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीत कर लाना चाहिए। 
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डबास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता चाय पकौड़ी और नाश्ते से बचे इससे समय बर्बाद होता है। 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की लेकिन सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ता सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए। इस रणनीतिक बैठक में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सदस्यों की संख्या काफी कम देखने के लिए मिली पुष्पा रावत पूर्व मेयर प्रत्याशी का इस बैठक में न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। 
समाजवादी पार्टी के पूर्व मेयर प्रत्याशी पूनम यादव और सिकंदर यादव का इस रणनीतिक बैठक में न पहुंचना भी चर्चा का विषय बना। 
इस बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को देर से पहुंचना मीडिया में चर्चा का विषय बना। 
मंच पर बैठने वाले पदाधिकारी में सबसे ज्यादा संख्या समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी की थी। 
समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी सरदार काले इस बैठक में कहीं भी नजर नहीं आए। 
साहिबाबाद ट्रांस हिंडन अध्यक्ष अजय यादव को मंच पर जगह नहीं मिली।
इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा की बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव दिखाई नहीं दे रही थी, उनके चेहरे पर काफी तनाव था। 
अपने रूम से निकलकर मंच तक आने में उनके चेहरे पर काफी तनाव देखने के लिए मिला। 

लोगों से मुलाकात करने में एक फिक्की मुस्कुराहट डोली शर्मा के चेहरे पर दिखाई दी। 
प्रत्याशी डोली शर्मा की इस बॉडी लैंग्वेज और फीकी मुस्कुराहट ने इस अफवाह को ताकत दी कि कांग्रेस पार्टी के अंदर उनका विरोध हो रहा है। 
डॉली शर्मा के पिता पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज लोगों का स्वागत करने में लग रहे। 
समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राकेश यादव भी काफी देर से पहुंचे। 
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का जमकर विरोध किया और उसकी कटु आलोचना की। 
गठबंधन की इस रणनीति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की कटु आलोचना मुख्य विषय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप