गाजियाबाद में अयोध्या से अक्षत कलश यात्रा चल रही है

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसी को लेकर अयोध्या से पूरे भारत में अक्षत कलश भेजे गये हैं जो राम जी के चित्र के साथ घर घर बटवाये जा रहे हैं , जिनके उत्सव 1 जनवरी से पूरे भारत में अलग अलग माध्यम से मनाये जा रहे हैं इसी कडी में भारत विकास परिषद व पुरुषार्थ समिति ने संयुक्त रूप से अति सुन्दर संगीतमी सुन्दर काण्ड तथा राम भजन संध्या का आयोजन सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर नन्द ग्राम में स्कूल के बच्चो, सेवा बस्ती के भाई बहनों के साथ बडी धूम धाम से मनाया , जिसकी दोनो समितियों के साथ साथ स्कूल की अध्यापिकाओं के साथ साथ बच्चों ने पूरे आनन्द के साथ राम जी और हनुमान जी के इस उत्सव का आनन्द लिया , सभी अतिथियों का पटका और शॉल पहनाकर तथा एक सुन्दर प्रतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया , दोनों समितियों के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता जी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके पूजन की शुरुआत की गई उसके बाद क्रमशः भारत विकास परिषद के संयोजक अनुराग अग्रवाल के द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा पुरुषार्थ सेवा समिति संजय गर्ग,छोटे लाल कनोजिया जी आलोक गोयल जी और सेवा भारती प्रांतीय अधिकारी जयकिशन जी महानगर मन्त्री राजेश गर्ग द्वारा भी द्वीप प्रज्वलित किया गयाl विश्व हिन्दु परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी मनीष सिसोदिया,  नीरज जी, अश्विनी शर्मा व नितिन जी की उपस्थिति ने समिति का मान बढायाl विद्यालय के बच्चों और अध्यापिकाओं के अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्या  सीमा भसीन जी का उत्साह देखते ही बनता थाl इनके अलावा पुरुषार्थ सेवा समिति की महिला अध्यक्ष चंचल जैन सुधीर जैन, बन्दना लखनपाल, सन्जू शर्मा,नीतू कंसल , तथा विपिन अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल,सुषमा गुप्ता , श्री धवल गुप्ता,संदीप गुप्ता, अमित चुग, सुहान चुग के अलावा उत्तरांचल समिति के सदस्य व काफी लोगों ने भजन कीर्तन और सुन्दर काण्ड पाठ का आनन्द उठायाl
सबसे बडी बात यह हुई कि दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के मठाधीश्वर परम श्रद्धेय महेंद्र श्री नारायण गिरी जी महाराज के कृपा पात्र गाजियाबाद में सनातन धर्म ध्वजवाहक श्री गिरिशानंद गिरी जी महाराज श्री विजय गिरी जी महाराज साधु सन्तो, भा ज पा नेता विपुल अग्रवाल, सेवा भारती के कार्यकर्ताओ ने स्वंय उपस्थित होकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया l कलाकारों द्वारा हनुमान जी की झांकी से सबका मन मोह लिया सभी ने हनुमान जी के साथ भरपूर आनन्द लिया , अन्त में आरती करके सभी को प्रशाद के रूप में तायरी ( पुलाव) का वितरण किया गया , आज पूरा विश्व राममय है जहां देखों राम नाम की धूम है , सभी से अनुरोध किया गया कि जो भी आपके घर अक्षत लेकर पहुंचे उनका फूलों से स्वागत करें , और 22/1/2024 को सभी अपने घर कम से कम 5 दीपक जरूर जलायें , और लडियों से घर को जगमगायें , मन्दिरों में पूजा पाठ चले , जैसे आज नन्दग्राम गाजियाबाद में सेवा भारती वाली गली को श्री राम जी के चित्र वाले भगवा झन्डो से सजाया गया था , उसी तरह सभी लोग अपने अपने गली मौहल्ले को सजायें , यह शुभअवश्वर 500 सालों की प्रतीक्षा और कुबार्नियों के बाद आया है इसका भरपूर आनंद ले
आओ साथ चले

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप