व्यापारियों से बातचीत कर नगर निगम निकाले किराया वृद्धि में बीच का रास्ता : संजीव गुप्ता



गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा वर्षों पहले व्यापारियों को किराये पर दी जाने वाली लगभग सतरह सौ दुकानों का अचानक कई गुना किराया बढाये जाने को लेकर भाजपा के कोषाध्यक्ष और प्रमुख उघोगपति संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, किसी भी समस्या का हल बातचीत के दौरान ही सहजता से निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में किराया वृद्धि का मामला सैकड़ों व्यापारियों को प्रभावित कर रहा है। जिससे बाजार में अस्थिरता का माहौल बन रहा है। क्योंकि छोटा व्यापारी अभी कोरोना की मार से ही पनप नहीं पाया है। इसलिए अभी नगर निगम द्वारा अचानक कई गुना किराया वृद्धि ना करके इसे धीरे धीरे बढाकर लागू किया जाये, ताकि व्यापारियों पर भी अचानक अतिरिक्त भार ना पड़े और निगम की आय में भी बढोत्तरी होती रहें। और व्यापारियों को भी संयम और शालीनता से अपना पक्ष निगम अधिकारियों के समक्ष रखना चाहिए। विदित हो कि संजीव कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष भी है। और समय समय पर व्यापारियों के हितों के लिए आवाज उठाते रहते हैं। संजीव गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद में सभी जनप्रतिनिधियों सहित निगम में भी भाजपा की महापौर है। और व्यापारि वर्ग हमेशा से ही भाजपा का एकमुश्त समर्थक रहा है‌‌‌। इसलिए दोनों पक्षों को अतिशीघ्र ही परस्पर बातचीत से कोई बीच का रास्ता अपनाते हुए इस समस्या का निदान करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप