आ रहे है राम
*सदियों की आकांक्षा है राम मंदिर, विपक्ष करे जन भावनाओं का सम्मान*
अशोक कुमार गोयल
जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे, कुछ देश विरोधी लोग श्री अयोध्या धाम में रामलला की मूर्ति के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में डर्टी पॉलिटिक्स कर रहे हैं। भगवान राम सबके हैं। सदियों की आकांक्षा एवं संघर्ष के बाद रामलला अपने आवास में आयेंगे। सारे देश को इस ऐतिहासिक अवसर पर गर्व है।पूरा देश उस दिन दिये जलाकर दीपावली जैसी खुशी मनाएगा।
लेकिन इस शुभ अवसर पर मोदी-योगी विरोधी खेमे के कुछ विपक्षी नेता अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं।
राम जन्म भूमि मंदिर के लिए लाखों लोग जेल गए हैं। अनेक लोगों ने अपना जीवन बलिदान दिया है। अयोध्या में राम शरद कोठरी बंधुओं की क्रूरता पूर्वक सडक पर गोली मारकर हत्या की गई। समस्तीपुर में आडवाणी जी को रथ रोककर गिरफ्तार किया गया। श्री बाल ठाकरे के अनुयाई कुछ लोग, सत्ता के लिए उनके आदर्शों को त्यागकर, श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले दल से हाथ मिला बैठे।
राम मंदिर साधु संतो एवं विश्व हिन्दु परिषद की तपस्या व जन सहयोग से बना है। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मोदी जी एवं योगी जी की सरकारों के द्वारा किया गया अयोध्या तीर्थ क्षेत्र का विकास सदैव अमर रहेगा।
महृषि बाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अदभुत विकसित श्री अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वंदे मातरम एवं अमृत रेल यात्राएं, अत्यंत चौड़ी सड़कें, बडे-बडे द्वार दर्शनीय हैं। माता शबरी, निषाद राज, केवट, माता अहिल्या सभी को समुचित सम्मान दिया गया है। राम शरद कोठारी सहित अनेकों अमर बलिदानियों को याद किया गया है। गरीब मीरा के घर प्रधानमंत्री का चाय पीना, गांव, गरीब, किसान, युवा एवं मातृ शक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं सारे देश के मनोबल को बढ़ा रही हैं।
अयोध्या में प्रधानमंत्री को ऑफिस खोलने की सलाह देने वाले व अनेकों बोली बोलने वाले लोग अयोध्या धाम जाकर प्रभु राम के दर्शन करके क्षमा याचना करें। उत्तर प्रदेश में योगी जी द्वारा आस्था के सम्मान एवं विश्वस्तरीय दर्शनीय विकास को अपनी आंखो से देखें।
राम मंदिर सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है। प्रभु राम की कृपा से भारत पुनः विश्व गुरु, स्वाभिमानी, सशक्त एवं समृद्ध भारत की ओर बढ़ेगा।
जय अयोध्या धाम। जय श्री राम।
*_निवेदकः_* अशोक कुमार गोयल निवर्तमान उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद 9810229421
Comments
Post a Comment