डॉ उदिता त्यागी की भिक्षा यात्रा को मिल रही है सफलता, डॉ बीपी त्यागी ने दिए दो लाख 22000


युवा कवियों ने शिवशक्ति धाम डासना के जीर्णोद्धार के लिये 2लाख 11 हजार रूपये डॉ उदिता त्यागी को दान दिए

*जूते चप्पल व अन्न त्याग कर डॉ उदिता त्यागी कर रही हैं भिक्षा यात्रा*

*सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ बी पी त्यागी जी ने भी 2 लाख 22 हजार रुपये दान किये*

आज डॉ उदिता त्यागी की भिक्षा यात्रा के दौरान युवा कवियों ने डॉ उदिता त्यागी का गोविंदपुरम स्थित प्रीतम फार्म में इस विकट पुरुषार्थ के लिये अभिनन्दन किया और उन्हें 2 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के परम शिष्य वीर रस के सबसे सशक्त युवा कवि अमित शर्मा के आह्वान पर ललित फाउंडेशन के अध्यक्ष कुशल कुशवाहा,ललित फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज,युवा कवि शम्भू शिखर,पीयूष वाजपेयी, सुमित ओरछा,लीना सेठी तथा अन्य कवियों ने यह राशि दान की। 
इस अवसर पर अमित शर्मा तथा अन्य युवा कवियों ने डॉ उदिता त्यागी जी से इस संकल्प में जुड़कर अभियान चलाने का भी वादा किया।
डॉ उदिता त्यागी जी के अभियान में गाज़ियाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बी पी त्यागी ने भी 2 लाख 22 हजार रूपये दान दिये।डॉ बी पी त्यागी जी ने 1 लाख 11 हजार रुपये राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की ओर से और 1 लाख 11 हजार रुपये व्यक्तिगत रूप से दान किये।उन्होंने यह दान श्रीकांत त्यागी,सतेंद्र त्यागी,अभिषेक त्यागी,दीपांकर त्यागी,ललित सिरोही तथा अन्य साथियों के साथ शिवशक्ति डासना में स्वयं आकर किया।उन्होंने डॉ उदिता त्यागी के इस अभियान में जुड़कर इसे आगे बढाने का आश्वासन भी दिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप