राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अयोध्या से आए अक्षत कलश का कराया नगर भ्रमण

गाजियाबाद | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रचना के अनुसार गंगानगर महानगर गाजियाबाद में राम मंदिर स्थापना को लेकर  घर-घर पूजित अक्षत वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा में हर घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगानगर द्वारा माननीय नगर संघचालक ब्रह्मपाल के निर्देशन में अयोध्या में श्री राम मंदिर में पूजित होकर गाजियाबाद पहुंचे अक्षत कलश की यात्रा निकाली गई। यात्रा संघ कार्यालय संजय नगर के एल ब्लॉक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए एफ ब्लॉक स्थित हनुमान मन्दिर निकट रामलीला मैदान संजय नगर तक पहुंची। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । मंदिर में पुजारी सुरेन्द्र महाराज ने कलश की स्थापना कराई। संघ के स्वेयसेवको ने तदोपरांत श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया एवम श्री राम स्तुति करी।
महिलाओं तथा भक्तों ने आरती उतार कर अक्षत कलश का पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पूरे क्षेत्र के लोग गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र भ्रमण में उपस्थित रहे। संघ के कार्यकर्ताओं ने सभी रामभक्तों को आमन्त्रित करते हुए प्रत्येक दिन आने वाली 24 तारीख तक अक्षत कलश की पूजा अर्चना करने का संकल्प लिया। इसके लिए प्रतिदिन मन्दिर में आकर कलश की पूजा अर्चना करने का सभी को खुला न्यौता दिया।
नगर संघचालक ब्रह्मपाल ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन अयोध्या में भव्य आयोजन होगा। जिसका पूरा विश्व साक्षी बनेगा। अयोध्या में पूजित अक्षत पीले चावल, पत्रक व श्रीराम का चित्र निमंत्रण स्वरूप घर-घर पहुंचाया जा रहा है। संघ कार्यकर्त्ता घर घर जाकर इस अक्षत कलश के पूजित अक्षत को पहुंचाने का काम करेगें। अपनी जिम्मेंद्दारी संघ कार्यकर्त्ता बखूबी निभाने के लिए संकल्प बद्ध हैं।
संघ के व्यक्तव्य के अनुसार ये अक्षत कलश श्री हनुमान मंदिर में 1 सप्ताह रहेगा। संघ ने सर्व हिंदू समाज से आह्वान किया की दैनिक परिवार सहित मंदिर में जाकर उसका पूजन करना अच्छा रहेगा।
22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी से आग्रह है उस दिन दीपोत्सव मनाएं।
यात्रा नगर संघ चालक ब्रह्म पाल के नेतृत्व में सैंकड़ों संघ कार्यकर्त्ता , समाज सेवी,व्यापारीगण की उपस्थिति में संपन्न हुईं।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप