लारेब हाशमी द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को धमकी देने से त्यागी समाज मे बेचैनी
आई एस आई एस के जिहादियों के कबूलनामे और प्रयागराज के कातिल लारेब हाशमी द्वारा शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को धमकी देने से त्यागी समाज मे बेचैनी और आक्रोश व्याप्त हो गया है।
आज त्यागी समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध लोगो की एक आपात बैठक राजनगर एक्सटेंशन के डेलिशियस रेस्टोरेंट में हुई जहाँ शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की हत्या के लगातार हो रहे प्रयासों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनदेखा करने पर भीषण आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, जिस हिंदुत्व की लहर पर सवार होकर वर्तमान सत्ताधीश सत्ता के शिखर पर पहुँचे हैं, उस लहर को लाने में भी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की उल्लेखनीय भूमिका है।
बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी ने कहा कि सरकार को महामंडलेश्वर जी को जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज जैसा आज सनातन धर्म के इतिहास और दर्शन पर उनके जैसी पकड़ वाला व्यक्ति और कोई नही है।उनका चिंतन इतना प्रभावशाली और सटीक है
आज की मीटिंग में समाज के प्रबुद्ध लोग अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के चेयरमैन नीरज त्यागी अध्यक्ष मुकेश त्यागी गल्हैता कोषाध्यक्ष संजय बहेडी प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद पंकज त्यागी कपिल त्यागी अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश त्यागी महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी अजय दिनकर मुकेश त्यागी मकनपुर नितिन त्यागी नरवीन त्यागी राजकुमार त्यागी योगेन्द्र त्यागी मोरटा पीताम्बर त्यागी एड तेजवीर त्यागी अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के संरक्षक रवीन्द्र त्यागी रविन्द्रकांत त्यागी सुधीर त्यागी मुरादनगर त्यागी समाज से राजपाल त्यागी भूषण त्यागी आदि उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment