सर्वोच्च न्यायालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ आदिश सी अग्रवाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया



अमित्र थिएटर में एक स्वागत सम्मान समारोह सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉ आदिश सी अग्रवाल जी के सम्मान में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का आयोजन वेस्टर्न यूपी टैक्सेशन बार द्वारा किया गया । बार के अध्यक्ष बी एल बत्रा एडवोकेट द्वारा बताया गया की कार्यकृम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ता साथियों की उपस्थिति रही जिसमें  प्रयागराज से एन सी गुप्ता जी, डी जी सी विपिन त्यागी जी एवं हापुड़ नोएडा,बुलंदशहर, शामली,देवबंद, बागपत, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद,सहारनपुर तथा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली से अनेक अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे। इस अवसर बुलंदशहर से आए श्री आलोक बेजान , तूलिका सेठ एवं बी एल बत्रा अमित्र के गीत ग़ज़ल ने इस शानदार कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदरणीय आदिश सी अग्रवाल जी ने वेस्टर्न यूपी टैक्सेशन बार द्वारा आयोजित समारोह के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया और अमित्र थिएटर के खूबसूरत हॉल की प्रशंसा करते हुऐ अपने विचार, अनुभव और चुनाव से संबंधित कुछ विशेष  किस्से रखे जिनसे सभी अधिवक्ता साथी उनके बारे में बहुत कुछ जान पाए। कार्यक्रम का संचालन बी एल बत्रा एडवोकेट एवं एस के गुप्ता जी ने किया । वेस्टर्न यूपी टैक्सेशन बार के उपाध्याक्ष मधुकर गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय दिया गया उपाध्यक्ष पी एस उपाध्याय जी शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष एस के शर्मा जी राकेश जैन एड अनिमेष मित्तल जी द्वारा एवं गाज़ियाबाद एवं अन्य जिलों से आए सभी उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान क्रिया गया अंत में संस्था के सचिव वी पी एस नागर जी द्वारा सभी का अभिवादन एवं आभार प्रकट किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप