जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल जी के आगमन से पहले सभी तैयारी पूर्ण:महापौर


आज नंदग्राम स्थित शहीद मेजर आशा राम त्यागी जी की मूर्ति का अनावरण जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी के कर कमलों द्वारा किया जाना है जिसको लेकर महापौर आशा शर्मा ने स्थल पर पहुँच कर सभी निर्माण कार्यो एवं व्यवस्थाओ का जायजा लिया इस दौरान उनके साथ विरेन्द्र त्यागी,बबली त्यागी, मनोज चौधरी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व में पार्षद कृष्णा त्यागी जी के प्रस्ताव पर महापौर आशा शर्मा ने पार्क का नामकरण शहीद के नाम पर किया था साथ ही पार्क से अतिक्रमण हटवाकर पार्क की बाउंड्री का कार्य शुरू कराया था और क्षेत्र की जनता को समर्पित किया था। भाजपा नेता विरेन्द्र त्यागी ने समाज को जोड़कर मूर्ति लगवाने के कार्य किया और आज मूर्ति का अनावरण किया जाएगा, महापौर ने मौके पर जाकर सड़क,साफ सफाई,लाइट, एवं सौन्दर्यकरण के कार्य का जायजा लिया और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से कराई।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप