राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने चोरी की घटनाओं को लेकर एक बैठक की
राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की बैठक पंडित राकेश शर्मा की अध्यक्षता तथा बालकिशन गुप्ता के संचालन में केजी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर दिनांक 22 दिसंबर 2022 दिन बृहस्पतिवार को अपरांत 4:00 बजे संपन्न हुई बैठक में वर्तमान में सर्दी बढ़ने पर कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद दुकानों में लगातार चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता प्रकट की गयी तथा पुलिस प्रशासन से बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की गई बाजारों में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत करने की अपील की गई .
राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ईसाई नववर्ष अत्यंत सादगी पूर्वक मनाने का निर्णय लिया
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा बालकिशन गुप्ता डॉ ओपी अग्रवाल संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय तरूणिमा श्रीवास्तव अनिल जुल्का अभय सिंह शेखावत तपेन्द्र आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे
Comments
Post a Comment