महंगाई पर कांग्रेस महारैली में शामिल होंगे लाखों आम लोग - प्रदीप नरवाल
● *बैठक में सैकड़ो लोग सामिल हुए।*
● *महगाई पर हल्ला बोल महारैली को लेकर कांग्रेसियो में उत्साह*
● *लोनी विधानसभा से गाज़ियाबाद के वरिष्ठ नेता रहे मुखिया औलाद अली के पुत्र मज़हर अली मुखिया ने अपने दर्जनों साथियो के साथ कांग्रेस का दामन थामा*
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारी हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ने श्री प्रदीप नरवाल जी ने सबोधित किया ।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा जी , उत्तर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जी, उत्तर प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी कामेश रतन जी , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नसीम खान , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कंसल जी और जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ जी भी शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय श्री प्रदीप नरवाल जी ने पिछले दिनों दिल्ली में महंगाई को लेकर हुए प्रदर्शन पर गाजियाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की तारीफ करते हुए कहा कि 4 सितंबर को कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान पर हल्ला बोल महारैली रखी गई है मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले दिनों की तरह इस बार भी जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सहयोगी संगठन के समस्त पदाधिकारी पूरी ताकत लगाकर गाजियाबाद से हजारों महंगाई से परेशान आम लोगों को रैली में ले जाएंगे नरवाल जी ने कहा कि किचन में जरूरत की सारी चीजें महंगी हो चुकी है और महंगी के साथ-साथ दूध , दही , आटा , दाल और चीनी पर भी टैक्स लगा दिया गया है जो सिलेंडर मनमोहन सिंह जी के समय में ड ₹450 का था वह सिलेंडर आज 1100 का हो चुका है पेट्रोल आम लोगों की जेब से बाहर हो गया है लोगों का जीना मुश्किल हो गया है कांग्रेस पार्टी हमेशा से महंगाई के विरोध में रही हैऔर कभी भी महंगाई खड़ी कर कांग्रेस पार्टी ने लोगों की कमर नहीं तोड़ी है इसलिए अब जरूरत आन पड़ी है मोदी सरकार की कमर तोड़ महंगाई के विरोध में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाए जिसकी शुरुआत रामलीला मैदान से की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने सभी पदाधिकारियों से रैली में जाने वालों की संख्या पूछते हुए के सचिव प्रभारी को पूरा विश्वास दिलाया कि हम अपनी ताकत से अधिक हजारों लोगों को रैली में ले जाकर मोदी सरकार के विरुद्ध अपना समर्थन देंगे आज हालात बहुत खराब है आमजन मोदी सरकार के द्वारा पैदा की गई महंगाई से परेशान है।
लोनी विधानसभा से गाज़ियाबाद के वरिष्ठ नेता रहे मुखिया औलाद अली के पुत्र मज़हर अली मुखिया ने अपने दर्जनों साथियो के साथ कांग्रेस के सामिल हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल , पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने , जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव , प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव नसीम खान , प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी कामेश रतन जी ने मज़हर को कांग्रेस का पटका और माला पहनाते हुए कांग्रेस में शामिल किया।
अवसर पर मुख्य रूप से मोदीनगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा , पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री , विधि विभाग के चेयरमैन रजनीकांत राजू, मोहम्मद हनीफ चीनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एहसान अली , अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोनी विधानसभा प्रत्यासी यामीन मलिक, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित यादव , पिछड़ा विभाग के महानगर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी , जिला महासचिव ठाकुर ओंकार सिंह , जिला महासचिव राम प्रकाश कश्यप , मुरादनगर नगर अध्यक्ष इमरान सोनू , कांग्रेस नेता नईम त्यागी , सोशल आउटरीच विभाग के महानगर अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी , कांग्रेस नेता , पूजा चड्ढा मोदीनगर विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति , युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी , किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा , दलित कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पंकज तंजानिया, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गहरा राकेश पाल चांद वीर चौधरी संगीता जाटव भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा राजापुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शर्मा विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर गुर्जर छात्र नेता संदीप कुशवाह मोहम्मद नईम त्यागी दिनेश शर्मा अब्बू पुर मोहम्मद हनीफ चीनी कपिल यादव सुभाष शर्मा कवि नगर आफताब बैग पूर्व पार्षद वीर सिंह जाटव , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा , अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलमान अब्बासी , जिला अल्पसंख्यक सचिव फराद खान , मुस्तकीम , आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment