एम एम एच कॉलेज में नए सत्र में कई बदलाव संभव

गाजियाबाद। एम एम एच कॉलेज में एल एल बी की सीटों में वृद्धि की संभावना बनती दिख रही है। आज एम एम एच कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो पीयूष चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव बार काउंसिल को भेजा जा रहा है, उम्मीद है कि इस पर सकारात्मक उत्तर मिलेगा।
 इसके अलावा डॉ पीयूष चौहान ने बताया कि इस नए सत्र से नयी शिक्षा नीति के अनुसार स्किल डेवलपमेंट विषयों के साथ फीस में मामूली वृद्धि की गई है। नए सत्र से स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु यूनीफार्म अनिवार्य होगी। यूनीफार्म में स्काई ब्लू शर्ट, स्टील ग्रे पैंट तथा स्काई ब्लू कुर्ता, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा जबकि विधि संकाय में सफेद शर्ट, काला पैंट तथा सफेद सलवार सूट काला दुपट्टा का निर्धारण किया गया है। 

एम एम एच कालेज द्वारा विश्वविद्यालय में बी काॅम आनर्स और पुस्तकालय विज्ञान के नए विषयों की संस्तुति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही इस पर विश्वविद्यालय संस्तुति दे सकता है।

डॉ पीयूष चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में नैक का निरीक्षण प्रस्तावित है और इस बार महाविद्यालय अपनी आधारभूत संरचना को और अकादमिक उपलब्धि को प्रदर्शित करेगा ताकि अपनी क्षमताओं के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ ग्रेडिंग प्राप्त कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप