बिल्डरो से पीड़ित 18 गाँवो की महा पंचायत को आम आदमी पार्टी का पुरजोर समर्थन


 जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने ज्ञापन सौप कर दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

ग़ाज़ियाबाद : वेव सिटी सनसिटी एवं आदित्य वर्ल्ड सिटी के प्रभावित सभी 18 ग्राम के किसानों द्वारा आयोजित महा पंचायत व आयोजक समिति को आम आदमी पार्टी गाजियाबाद ने समर्थन पत्र देकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। 
       जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि आज तक किसानो को उनकी जमीन का सही मूल्य नहीं मिला है सरकार से संरक्षण प्राप्त बिल्डर अपनी जमीन को  50 से 60  हजार प्रति वर्ग गज के हिसाब से बेच रहे हैं लेकिन किसान को ₹900 प्रति गज के हिसाब से मुआवजा देने की बात करते हैं । जबकि बिल्डर द्वारा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे में गई अपनी जमीन का ₹16400 प्रति वर्ग गज के हिसाब से 2017 में सरकार द्वारा मुआवजा प्राप्त कर चुके हैं। 
सरकार से संरक्षण प्राप्त यह सभी बिल्डर किसानों का गला काटते हुए उनकी जमीनों को मुफ्त में हथियाना चाहते हैं।युवा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी ने सम्बोधन मे कहा की कि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सरकार के सभी बड़े बड़े बिल्डरों के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रही है । दुखद तथ्य यह है कि उक्त जमीनों का मामला हाईकोर्ट में लंबित है ।किंतु उसके बावजूद भी बिल्डर कानून को दरकिनार करते हुए जीडीए की मदद से किसानों की जमीन पर जबरन उनकी फसलों को उजाड़ कर कब्जा कर रहा है। 
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि अहम जिम्मेदारी होने के बावजूद भी जीडीए का रवैया उदासीनता पूर्ण एवं भेदभाव पूर्ण है केवल बिल्डर के फायदे की बात करते हुए जीडीए द्वारा आज तक किसी भी गांव में कोई भी खास विकास कार्य नहीं कराया गया है।  2013-14 के किसान समझौते को पूर्णता लागू कराने में भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण असमर्थ असहाय साबित हुआ है। 
पूर्व प्रत्याशी निमित यादव ने सभी किसान भाइयों द्वारा आयोजित आज की इस महापंचायत को आम आदमी पार्टी गाजियाबाद का पुरजोर समर्थन का वादा किया। खोडा आप अध्यक्ष कमल मावी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि अपने अधिकार केवल संघर्ष से ही प्राप्त किए जाते हैं अतः आम आदमी पार्टी यह भी निवेदन सरकार से करती है कि जल्द से जल्द  किसानों की मांगों को माना जाए एवं दोषी अधिकारियों पर भी उचित कार्यवाही की जाए। 
महा पंचायत के इस अवसर पर युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष ललित चौधरी,पूर्व प्रत्याशी निमित यादव, अधिवक्ता मनोज त्यागी, खोड़ा के आप अध्यक्ष कमल मावी, छात्र इकाई जिलाध्यक्ष रितिक शर्मा,नगर उपाध्यक्ष सुल्तान करीम, रणजीत चौहर वार्ड १६ अध्यक्ष, सतबीर सिंह वार्ड अध्यक्ष,युवा प्रकोष्ट से रजनीश त्यागी,मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा मनमोहन सिंह, आप बहुत याद आएंगे: डॉ बीपी त्यागी

चुनाव और कोरोना की मोहब्बत में सियासतदार

आईएमए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर बीपी त्यागी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप